समाचार · हरियाणा
हरियाणा में जिम के बाहर फाइनेंसर की हत्या:एक्सरसाइज कर बाहर निकला था व्यक्ति, बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी
INT News3 September 2026 at 08:39 am
हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार सुबह जिम के बाहर एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मॉडल टाउन एरिया में फाइनेंसर एक्सरसाइज करने के बाद जिम से बाहर निकला था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल फाइनेंसर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह (60) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही SP कमलदीप गोयल के साथ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…