world
ट्रंप ने फेडरल रिजर्व पर बोला हमला, ब्याज दरों को ‘बेतुका’ बताया
INT News20 August 2026 at 10:35 am

वॉशिंगटन, 20 अगस्त। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती की मांग दोहराते हुए फेडरल रिजर्व की नीतियों की आलोचना की है। उन्होंने उधारी लागत (बॉरोइंग कॉस्ट) को "बेतुका" बताया और इस आशंका को खारिज किया कि बॉन्ड बाजार में उतार-चढ़ाव अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है।