Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

8 अगस्त की टॉप 20 खबरें: जेपीएससी आंदोलन जारी, सरकार-छात्र वार्ता बेनतीजा! संसद में सियासी संग्राम,शाह-बिड़ला की बंद कमरे में मीटिंग से बढ़ी हलचल

INT News8 August 2026 at 05:45 am

1-PSC Student Protest: सरकार और छात्रों के बीच बातचीत खत्म, नहीं बनी सहमति, जारी रहेगा आंदोलन

जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच आज शाम 7 बजे सरकार और छात्रों के बीच अहम वार्ता होगी. सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच इस बैठक में जेपीएससी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2-JPSC-JSSC मुद्दे पर सदन के बाहर-भीतर हंगामा, ठप रही कार्यवाही

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र जेपीएससी और जेएसएससी की विवादित परीक्षाओं के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष CBI जांच की मांग पर अड़ा रहा, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3-संसद में बढ़ा सियासी तनाव! शाह-बिड़ला की 1 घंटे की बंद कमरे में मीटिंग, क्या टूटेगा विपक्ष का घेराव?

संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की. इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. विपक्ष छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी पर अड़ा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4-E20 नीति पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'पूरी दाल ही काली है', माइलेज पर क्या बोली सरकार?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने E20 (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) नीति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति आम लोगों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाएगी और उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगी. सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि E20 पेट्रोल से बड़े पैमाने पर इंजन खराब होने का कोई प्रमाण नहीं है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5-होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ईंधन आपूर्ति, हरदीप पुरी बोले- भारत अब सिर्फ तेल पर निर्भर नहीं

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया है कि भारत अब ऊर्जा सुरक्षा के मामले में केवल कच्चे तेल पर निर्भर नहीं है. देश ने ऊर्जा आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाकर बाहरी संकटों के असर को कम किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6-पाकिस्तान–सोमालिया रक्षा समझौते पर भारत की नजर, अफ्रीका समिट जल्द कराने की उम्मीद

पाकिस्तान और सोमालिया के बीच हुए नए रक्षा सहयोग समझौते पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है. साथ ही, भारत-अफ्रीका फोरम समिट जल्द आयोजित होने की उम्मीद है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7-इजराइली मीडिया का दावा: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत नाजुक, अस्पताल में हुए भर्ती

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं. इजराइली मीडिया की रिपोर्टों ने उनकी नाजुक हालत और अस्पताल में भर्ती होने का दावा किया है, जिससे अटकलों का बाजार गर्म है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8-महुआ मोईत्रा से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- स्वतंत्रता सेनानियों ने तो गोलियां खायीं थीं, आपको अंडे से डर क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोईत्रा को पुलिस थाने में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित से छूट देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियां खायीं, आपको अंडों से डर क्यों? अब सांसद को नदिया जिले की होगलाबेरिया थाने की पुलिस के समक्ष 14 अगस्त को पूछताछ के लिए व्यक्तिगत रूप से हाजिर होना होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9-बिहार AEIDO पेपर लीक में EOU का खुलासा, NEET, अमीन और सिपाही भर्ती में भी सेटिंग के मिले सबूत

BPSC Aeido Paper Leak: BPSC AEIDO परीक्षा में धांधली की जांच के दौरान EOU को कई बड़े सुराग मिले हैं. गिरफ्तार BARC कर्मचारी और उसके साथी से पूछताछ में NEET, अमीन, सिपाही भर्ती और झारखंड CGL परीक्षा में भी सेटिंग कराने के दावे सामने आए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10-'AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया?' DGP विनय कुमार से मिलकर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध, बंटी यादव हत्याकांड, सिवान AK-47 फायरिंग, भरत तिवारी एनकाउंटर और पेपर लीक समेत कई मामलों को उठाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11-बबुआ 12 बजे तक सोते थे, 5 बजे जिम जाते थे...दिन भर महफिल में रहते थे व्यस्त, जानें CM योगी ने किस पर कसा तंज

UP News: राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर 'बबुआ' कहकर तंज कसा. उन्होंने 2017 से पहले की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए वर्तमान की तुलना की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12-ड्रामा करती हो, CM के पास जाओ’- दारोगा की बात से आहत छात्रा हाईटेंशन पोल पर चढ़ी, जानें पूरा मामला

UP News: पुलिस द्वारा शिकायत अनसुनी किए जाने से नाराज़ एक 18 वर्षीय छात्रा हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई. लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और परिजनों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13-DU BTech स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का संशोधित शेड्यूल जारी, इस तारीख तक पूरी करें एडमिशन प्रक्रिया

DU BTech Spot Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी ने बीटेक स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14-AI के दौर में सिर्फ डिग्री नहीं आएगी काम, 2026 में स्टूडेंट्स के पास होनी चाहिए ये 5 ट्रेंडिंग स्किल्स

AI Era Career: बदलते दौर में सिर्फ किताबों की पढ़ाई और अच्छे मार्क्स काफी नहीं हैं. 2026 में बेहतर करियर बनाने के लिए स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ ऐसी स्किल्स भी सीखनी होंगी, जिनकी जॉब मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15-Bajaj Pulsar N160 S और N160 SS भारत में लॉन्च, पहले से ज्यादा पावर और स्मार्ट फीचर्स से लैस

बजाज ने भारत में नई Pulsar N160 S और N160 SS लॉन्च कर दी हैं. नई बाइक में 4-वाल्व इंजन, 18 bhp पावर, ट्रैक्शन कंट्रोल, Google Maps मिररिंग, नए राइडिंग मोड्स और कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16-ईशान किशन और तिलक वर्मा की शर्टलेस तस्वीर हुई वायरल, साथ में आइस बाथ लेते नजर आए दोनों

भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे ईशान किशन और तिलक वर्मा की दोस्ती सोशल मीडिया पर छाई हुई है. दोनों की शर्टलेस आइस बाथ तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर फैंस इसे देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17-बायोगैस को बढ़ावा देने के लिए ‘गोवर्धन’ योजना मंजूर, 23731 करोड़ रुपये होंगे खर्च

केंद्र सरकार ने देश में बायोगैस उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय एकीकृत ‘गोवर्धन’ योजना को मंजूरी दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18-Independence Day Sale 2026: iPhone 17 Pro से लेकर OnePlus 15 तक पर भारी छूट, खरीदने से पहले जान लें कौन-सी डील है सबसे दमदार

स्वतंत्रता दिवस सेल में iPhone 17 Pro, OnePlus 15, Nord सीरीज, OnePlus Buds और टैबलेट्स पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे. Flipkart और OnePlus की सेल शुरू होने से पहले जानिए किस डील में सबसे ज्यादा बचत होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19-घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें भगवान की ऐसी मूर्तियां, बढ़ सकता है वास्तु दोष

घर के मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित करते समय वास्तु शास्त्र और धार्मिक परंपराओं के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. विभिन्न संप्रदायों और क्षेत्रों में इन नियमों में भिन्नता भी हो सकती है. इसलिए पूजा या मूर्ति स्थापना से पहले योग्य आचार्य या पुरोहित से परामर्श लेना उचित माना जाता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20-Ohh My Dog Movie Review :इंसान और जानवर के खूबसूरत रिश्ते की कहानी में "ऑस्कर"है स्टार

ऑस्कर फिल्म की कहानी का असल हीरो है. पर्दे पर जब तक वह नज़र आता है. किसी और पहलू पर ध्यान नहीं जाता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट