समाचार · झारखंड
टाटा स्टील में बदली कई अधिकारियों की जिम्मेदारी, 15 सितंबर से लागू होगा नया बदलाव

जमशेदपुर: टाटा स्टील के मानव संसाधन विभाग में 15 सितंबर से कई बदलाव होने जा रहे हैं. कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है. इसके तहत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं.
शुभ्रा सिंह को टीआरएफ में नई जिम्मेदारी
हेड एचआरबीपी ट्यूब्स शुभ्रा सिंह को अगले तीन साल के लिए टीआरएफ में सीएचआरओ की जिम्मेदारी दी गई है. वह प्रतिनियुक्ति पर टीआरएफ जाएंगी. इस दौरान प्रशासन से जुड़े कामों के लिए वह टाटा स्टील की चीफ पीपल ऑफिसर को रिपोर्ट करेंगी. खास बात यह है कि वह जमशेदपुर से ही काम संभालेंगी.
अभिजीत सिंह को साहिबाबाद की जिम्मेदारी
टीआरएफ से प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद अभिजीत सिंह को हेड एचआरबीपी साहिबाबाद की जिम्मेदारी दी गई है. फिलहाल उन्हें हेड एचआरबीपी साहिबाबाद डेजिग्नेट बनाया गया है. वह चीफ एचआरबीपी टीएसएम को रिपोर्ट करेंगे और साहिबाबाद से काम संभालेंगे. 23 सितंबर से वह पूरी तरह हेड एचआरबीपी साहिबाबाद की जिम्मेदारी संभालेंगे.
दीपक वर्गीज को ट्यूब्स का अतिरिक्त काम
हेड एचआरबीपी टिनप्लेट डिवीजन दीपक वर्गीज अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ एचआरबीपी ट्यूब्स का अतिरिक्त काम भी संभालेंगे. यह जिम्मेदारी अगले आदेश तक रहेगी. इस काम के लिए वह चीफ एचआरबीपी कमर्शियल फंक्शन एंड प्रॉफिट सेंटर्स को रिपोर्ट करेंगे. वह जमशेदपुर में ही तैनात रहेंगे.