Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं:बड़वानी में चौपाल लगाकर अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश

INT News4 July 2026 at 06:54 pm

बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मालूराणा और वरलीयापानी में शनिवार शाम को पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। पूर्व मंत्री पटेल ने प्रत्येक ग्रामीण की बात ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए तहसील या ब्लॉक के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से वे प्रतिदिन कई ग्राम पंचायतों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही अधिकारियों से बात कर उनका निराकरण करवा रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष अजय यादव और सरपंच प्रतिनिधि वाणीया धारवे भी मौजूद थे। ये समस्याएं आई सामने ग्राम मालूराणा और वरलीयापानी में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। पात्र लाभार्थियों से चर्चा कर इनके निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को सबसे गंभीर बताया। कई मजरों से हैंडपंप खराब होने और पाइपलाइन न पहुंचने की शिकायतें मिलीं। पूर्व मंत्री पटेल ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और जल्द से जल्द मरम्मत कर पानी की आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। पटेल ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। पूर्व मंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।