Friday, 21 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

8 डॉक्टरों के पद, काम कर रहे सिर्फ 2, बसिया रेफरल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी

INT News21 August 2026 at 09:38 pm

बसिया से कमलेश साहू की रिपोर्ट

बसिया. बसिया अनुमंडल क्षेत्र सहित आसपास के प्रखंड के लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले रेफरल अस्पताल बसिया में चिकित्सकों की भारी कमी है. चिकित्सकों की कमी के कारण चिकित्सा अस्पताल में चिकित्सीय व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. जानकारी के अनुसार चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर विजय लकड़ा के स्थानांतरण के बाद पीएचसी की चिकित्सक डॉक्टर एसएन बारला को प्रभारी चिकित्सा प्रभारी बनाया गया है.

अस्पताल में चिकित्सक समेत कुल 8 पद सृजित है. जिसके विरूद्ध मात्र एक चिकित्सक कार्यरत है. वहीं अस्पताल में एनआरएचएम के तहत एक चिकित्सक डॉक्टर रंजीत कुमार पदस्थापित हैं. कुछ दिन पहले तक एक दंत चिकित्सक डॉक्टर राज कुजूर भी थे. लेकिन उन्हें 2022 जेपीएससी परीक्षा में हो रही जांच के घेरे में रखा गया है.

अब इतनी बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले इस अस्पताल में चिकित्सकों की कमी लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनकर सामने खड़ी हो गयी है. हालांकि, कुछ महीने पूर्व ही स्थानीय सांसद सुखदेव भगत ने लोगों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली के लिए स्वास्थ्य मंत्री से बात कि जायेगी.

लेकिन अब तक यहां चिकित्सकों की बहाली तो हुई नहीं हुई, लेकिन यहां पूर्व से बहाल चिकित्सक का स्थानांतरण जरूर हो गया. लोगों ने स्थानीय सांसद व विधायक से एक बार पुनः अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की समस्या पर संज्ञान लेते हुए निदान करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: पहली तनख्वाह भेजने की बात कही, फिर बंद हो गया फोन; दुबई में लापता बेटे के लिए गुरुकुल पहुंचे परिजन

ये भी पढ़ें: खेती पूरी होते ही खाद की चिंता, तय कीमत से ज्यादा वसूली की शिकायत; कालाबाजारी पर निगरानी जरूरी