Tuesday, 25 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दमोह-पन्ना मार्ग पर हादसा, बाइक जलकर खाक, चालक फरार

INT News25 August 2026 at 08:18 am

दमोह-पन्ना स्टेट हाईवे पर हटा थाना क्षेत्र के कंजरा गांव में सोमवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान हटा थाना क्षेत्र के बिजौरी पाठक निवासी 23 वर्षीय छत्रपाल पिता अंतू लोधी के रूप में हुई है। छत्रपाल सोमवार रात अपनी बाइक से बनगांव की ओर जा रहा था। कंजरा के पास सामने से आ रही सफेद रंग की क्रेटा कार (क्रमांक MP 20 ZE 6292) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छत्रपाल बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के कुछ ही देर बाद बाइक में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। एएसआई अरविंद राय और आरक्षक अरविंद राजपूत ने शव को हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर आरपी कोरी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। कार छोड़कर फरार चालक

हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन हटा सिविल अस्पताल पहुचे। इधर दुर्घटना के बाद क्रेटा कार को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।