Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल के ISBT पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान:असिस्टेंट कमांडेंट की गाड़ी रोकी, 10 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई; कुल 13 वाहनों के चालान किए

INT News15 July 2026 at 09:30 pm

भोपाल के आईएसबीटी पर बुधवार को जिला न्यायालय के निर्देश पर विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजीएम) आग्नीध्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में तीन अन्य मजिस्ट्रेट, चार थानों की पुलिस ने यह अभियान चलाया। इसमें पुलिस टीम ने वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान असिस्टेंट कमांडेट की गाड़ी रोकी गई। लेकिन दस्तावेज पूरे होने पर उन्हें जाने दिया गया। लगभग 10 वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई और उनपर चालानी कार्रवाई की गई। देखिए तस्वीरें कुल 13 वाहनों के चालान किए अभियान के दौरान कुल 13 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 10 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई, जबकि एक वाहन पर सर्च लाइट लगाने और एक वाहन पर नंबर प्लेट नहीं होने के कारण चालान किया गया। इसके अलावा एक डंपर को दस्तावेज होने पर न होने पर जब्त किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह विशेष अभियान चलाए जाएंगे। वाहन चालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है।