Saturday, 18 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

पिस्का और मुरी स्टेशन के पुनर्विकास से झारखंड को मिलेगी नई पहचान : राज्यपाल संतोष गंगवार

INT News17 July 2026 at 08:22 pm

रांची, 17 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन भी इस चरण में राष्ट्र को समर्पित किए गए। इस अवसर पर पिस्का रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।