समाचार · पंजाब
अमृतसर से दुबई की फ्लाइट 14 घंटे लेट:यात्रियों की स्टाफ से बहस, बोले- मैनेजर को बुलाओ, नुकसान हुआ तो मत कहना
अमृतसर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट लेट होने पर यात्री भड़क गए। इस दौरान टिकट काउंटर पर यात्रियों की कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई। स्टाफ से बहस करते हुए एक यात्री ने कहा कि अपने मैनेजर को बुलाओ, नहीं तो बाद में यह मत कहना कि कोई नुकसान हो गया। वहीं, जालंधर से आए एक यात्री ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी दी गई कि उनकी फ्लाइट रात 11 बजे चलेगी, जबकि फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 8:40 बजे था। एयरपोर्ट की व्यवस्था पर यात्री भड़के
यात्री ने बताया कि जब उन्होंने स्टाफ से कम से कम अंदर बैठने देने की मांग की तो स्टाफ ने हंसकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि करीब 70 से 80 यात्री तेज धूप में बाहर बैठने को मजबूर हैं। सभी काफी परेशान हैं। यात्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पंजाब के किसी बस स्टैंड का हाल भी इतना खराब नहीं है, जितना अमृतसर एयरपोर्ट का बना हुआ है। यात्री ने कर्मचारी को क्या, 2 पॉइंट में पढ़िए.. ------------ ये खबर भी पढ़ें… अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, फ्लाइट 18 घंटे लेट, महिला बोली- बच्चे को कहां दूध पिलाऊं; युवक की नौकरी पर खतरा अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह यात्रियों ने हंगामा किया। स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट 18 घंटे लेट होने पर यात्री भड़क गए। टिकट काउंटर पर यात्री कर्मचारी के साथ बहस करते दिखे। इस दौरान महिला यात्री ने कर्मचारी से कहा कि मेरे बच्चा मदर फीड पर है। मुझे अपने बच्चे को दूध पिलाना है, बताओ बाहर बैठकर कहां पिलाऊं। (पढ़ें पूरी खबर)
हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…