समाचार · मध्य प्रदेश
द्वारकाधीश हवेली मंदिर में नींबू, पान सजे हिंडोले में बालकृष्ण विराजे
INT News14 August 2026 at 05:51 am
खंडवा | द्वारकाधीश हवेली मंदिर में आज नींबू रंग की घटा के साथ नींबू एवं पान से सुसज्जित हिंडोले में बालकृष्ण प्रभु को विराजमान कराया गया। इस अवसर पर जगदीश मुखिया झूला झुला रहे थे और वैष्णवजन आनंदित होकर कीर्तन-गान करते रहे। मंदिर समिति ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को तिरंगे ध्वज के अनुरूप विशेष सजावट की जाएगी और प्रभु को उसी वातावरण में आनंद कराया जाएगा।