Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

दिल्ली में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 3 कार्ड बरामद, 6 वारदातों में था शामिल

INT News22 September 2026 at 10:51 am

नई दिल्ली, 22 सितंबर। पूर्वी दिल्ली की मयूर विहार पुलिस ने एटीएम में ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों का ध्यान भटकाकर उनका एटीएम कार्ड बदल देता था और फिर खाते से पैसे निकाल लेता था। पुलिस ने उसके पास से 3 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।