Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

तरनतारन में 113 NDPS मामलों की जब्त ड्रग्स नष्ट:4.8 किलो हेरोइन, 40 किलो अफीम समेत अन्य नशीले पदार्थ शामिल

INT News8 August 2026 at 02:49 pm

तरनतारन पुलिस ने 07 अगस्त 2026 को 113 नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चलाए जा रहे "ड्रग्स के खिलाफ जंग" अभियान के तहत की गई। तरनतारन के सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट (SSP) सुरेंद्र लांबा ने बताया कि ड्रग्स को नष्ट करने की प्रक्रिया फिरोजपुर रेंज के DIG स्नेहदीप शर्मा की देखरेख में पूरी की गई। यह NDPS एक्ट और माननीय न्यायालय के दिशानिर्देशों के अनुसार गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में हुआ। नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 4.803 किलोग्राम हेरोइन, 5.955 किलोग्राम नारकोटिक पाउडर, 40 किलोग्राम से अधिक पोस्त की भूसी, 21684 टैबलेट और 950 कैप्सूल शामिल थे। ये सभी तरनतारन जिले में विभिन्न NDPS मामलों में जब्त किए गए थे। SSP बोले- ड्रग्स को नष्ट करने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है एसएसपी लांबा ने जोर देकर कहा कि ड्रग्स को नष्ट करने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ, सभी कानूनी जांच, दस्तावेजीकरण और नियमों का पालन करते हुए की गई। उन्होंने पंजाब को नशा मुक्त बनाने की पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि तरनतारन पुलिस ड्रग तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि वे ड्रग तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें ताकि समाज से नशे की बुराई को खत्म किया जा सके।