Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ऋणमाफी और फसल बीमा समयबद्ध करने की मांग की

INT News14 August 2026 at 05:52 am

भास्कर संवाददाता| खंडवा संयुक्त कृषक संगठन खालवा तहसील ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि प्राकृतिक आपदा, उपज के कम दाम और बढ़ती लागत के कारण किसान लगातार कर्ज में डूब रहा है, इसलिए केसीसी धारक किसानों समेत किसानों का संपूर्ण बैंक ऋण माफ किया जाए। संगठन ने राज्य की विपणन सहकारी समितियों को मजबूत करने की भी मांग की। फसल बीमा राशि आपदा के तीन माह के भीतर भुगतान की जाए। इसके साथ ही प्याज, टमाटर, आलू, मिर्ची, हल्दी और अरबी जैसी उद्यानिकी फसलों को भी बीमा योजना में शामिल करने की मांग की गई, ताकि कृषि वर्गीकरण को बढ़ावा मिले और किसानों को जोखिम से सुरक्षा मिल सके। इसके साथ ही प्रदेश में बंद पड़ी अनाज उपमंडियों को तत्काल फिर से शुरू किया जाए, ताकि किसानों को अनाज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़े। संगठन ने कहा कि कई स्थानों पर उपमंडियां बंद होने से परिवहन खर्च और समय बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर ग्रामीण किसानों पर पड़ता है। ज्ञापन देते समय संगठन के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह मिनहास, तहसील अध्यक्ष राहुल खोरे, मुकेश मालवीया और दीपेश चौधरी उपस्थित थे।