Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

UKSSSC Vacancy 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, दिसंबर तक परीक्षाएं; पूरा शेड्यूल

INT News7 August 2026 at 10:37 am

UKSSSC Vacancy 2026: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बंपर भर्तियों का ऐलान हुआ है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC Vacancy 2026) 4000 सरकारी पदों पर युवाओं को नौकरी मिलेगी। 1500 पदों पर दिसंबर तक परीक्षा होगी। 2500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 2022 से अभी तक 34 हजार सरकारी पदों पर नौकरी दी जा चुकी है। अब दूसरे चरण में इस वर्ष चार हजार पदों पर भर्ती की तैयारी है।अधीनस्थ सेवा चयन आयोग दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 पदों पर भर्ती शुरू करेगा। साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। इन पदों की संख्या 1500 है। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब चार हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।इन पदों पर होगी भर्ती परीक्षाउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी और परिवहन विभाग के वर्दीधारी पद, संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक, सहायक विकास अधिकारी जैसे पद शामिल हैं। इसके समानांतर जिन रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनकी परीक्षा भी दिसंबर तक होगी। इनमें वैयक्तिक सहायक, पशुधन प्रसार अधिकारी, विभिन्न सेवाओं के तकनीकी पद, सहायक लेखाकार, कृषि विभाग के इंटरमीडिएट स्तर के पदों पर भर्ती होगी।सख्त नकल कानून से पारदर्शी भर्तीप्रदेश में वर्ष 2024 से सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो रही है। निर्बाध भर्ती होने से आवेदन से लेकर नियुक्ति तक का औसत समय भी घट गया है। साढ़े चार साल में रिकॉर्ड 34 हजार पदों पर भर्ती को सरकार एक बड़ी उपलब्धि मान रही है। चुनाव में इसे उपलब्धि के तौर पर जनता के सामने रखा जाएगा।मुख्यमंत्री धामी का संकल्पमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार पहले दिन से बेरोजगारी की समस्या को खत्म का प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकारी विभागों में रिक्त पदों को अभियान चलाकर भरा जाएगा।