Tuesday, 1 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

INT News1 September 2026 at 12:05 am

नई दिल्ली, 1 सितंबर। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ के 7.8 फीसदी पहुंचने के बाद देश में सियासी और आर्थिक बहस तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस आंकड़े को पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत मैक्रो-इकोनॉमिक फंडामेंटल्स का सबूत बताते हुए राहुल गांधी के 'डेड इकोनॉमी' वाले बयान पर माफी की मांग की है। वहीं, कांग्रेस ने ग्रोथ का स्वागत करते हुए सवाल उठाया है कि इस रफ्तार का फायदा महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे आम आदमी तक कब पहुंचेगा?