world
एससीओ के विकास में व्यापक संभावनाएं
INT News2 September 2026 at 10:39 pm

बीजिंग, 2 सितंबर। एससीओ का 26वां शिखर सम्मेलन और "एससीओ+" सम्मेलन 1 सितंबर को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित हुए। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दोनों सम्मेलनों में भाषण दिए। अपने भाषण में शी चिनफिंग ने एससीओ के विकास के बारे में चार सूत्रीय विचार पेश किए और एससीओ की भूमिका और अच्छे से निभाने के लिए तीन सुझाव प्रस्तुत किए।