world
पीएम मोदी ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय की भूमिका की सराहना की, बोले-हर क्षेत्र में बनाई पहचान
INT News14 August 2026 at 05:37 pm

वाशिंगटन, 14 अगस्त। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग क्षेत्रों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की उपलब्धियों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत के साथ इसका लगातार जुड़ाव देश के लिए ताकत का जरिया बना हुआ है।