Sunday, 13 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

हसदेव नदी में बहे 3 छात्रों के शव मिले:बिलासपुर से जांजगीर-चांपा पिकनिक मनाने आए थे; एक को बचाने कूदे थे दो दोस्त

INT News13 September 2026 at 11:52 am

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में बहे दो छात्रों के शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को एक छात्र का शव मिला था, जबकि दूसरे और तीसरे छात्र का शव अब बरामद किया गया है। दोनों के शव नदी में पत्थरों के नीचे बने खोखले हिस्से में फंसे थे। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान मुरारी साहू (22), पवन लाल (22) और सचिन सिंह (23) के रूप में हुई है। तीनों बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के छात्र थे। दरअसल, 8 दोस्तों का दल देवरी गांव पिकनिक मनाने आया था। सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया था। उसे बचाने के लिए दो दोस्तों ने नदी में छलांग लगा दी थी। देखिए पहले तस्वीरें… पिकनिक मनाने गए थे चौकसे कॉलेज के 8 स्टूडेंट्स CSP योगिताबाली खापर्डे ने बताया कि बिलासपुर के चौकसे कॉलेज में बी.फार्मा फर्स्ट ईयर के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे देवरी गांव पहुंचे थे। इनमें 4 लड़कियां और 4 लड़के शामिल थे। बचाने के चक्कर में 2 दोस्त बहे मुरारी साहू, पवन लाल और सचिन सिंह नदी किनारे सेल्फी लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान पवन का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए मुरारी और सचिन नदी में कूद गए। तेज बहाव के कारण तीनों छात्र नदी में बह गए और लापता हो गए। पुलिस और गोताखोरों ने शुरू की तलाश घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद बिलासपुर SDRF की टीम ने भी नदी में तलाश शुरू की। शनिवार को पवन का शव, रविवार को मुरारी-सचिन बरामद शनिवार को नगर सैनिक गोताखोरों को घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर पवन पाल का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं रविवार सुबह बिलासपुर SDRF की टीम ने करीब 6:15 बजे मुरारी और 7 बजे सचिन का शव बरामद किया। पत्थरों के नीचे फंसे थे दोनों के शव बताया जा रहा है कि मुरारी और सचिन के शव नदी में पत्थरों के नीचे बने खोखले हिस्से में फंसे थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हसदेव नदी में बिलासपुर चौकसे-कॉलेज के 3 छात्र बहे,तलाश जारी: सेल्फी लेते फिसला पैर, बचाने कूदे 2 स्टूडेंट्स भी लापता, देवरी पिकनिक मनाने गए थे छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पिकनिक मनाने गए कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए। बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को देवरी गांव पहुंचे थे। नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए नदी में कूदे दो अन्य छात्र भी बह गए। पढ़ें पूरी खबर…