Tuesday, 6 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

2 बाइकों को रौंदते निकला ट्रेलर, 3 लोगों की मौत:कोरबा में भीषण हादसा, ट्रेलर छोड़कर ड्राइवर फरार; मुआवजे की मांग पर चक्काजाम

INT News5 October 2026 at 10:09 pm

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 बाइकों को एक साथ टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, हादसा दो नंबर खदान रोड के पास हुआ है। दोनों बाइकों पर दो-दो लोग सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों में बांकीमोंगरा क्षेत्र के रोहनी निवासी युवक भी शामिल है। वह एक साथी के साथ बाइक से बाजार गया था और लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। ट्रेलर छोड़कर ड्राइवर फरार हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर लेकर भागने लगा। राहगीरों ने पीछा किया तो वह वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। 3 मौत के बाद चक्काजाम हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग वाहन मालिक को मौके पर बुलाने, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और घायल के इलाज का खर्च उठाने की मांग करने लगे। सूचना पर बांकीमोंगरा थाना प्रभारी और सीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस लोगों को समझाइश दी, तब चक्काजाम खत्म हुआ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।