national · उत्तर प्रदेश
सपा ने भदोही के नामकरण का किया स्वागत, भाजपा पर लगाया असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप
INT News4 October 2026 at 11:14 pm

लखनऊ, 4 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने भदोही का नाम बदलकर संत रविदास नगर करने की घोषणा का स्वागत करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास करोड़ों लोगों की आस्था के साथ सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं, लेकिन केवल किसी जिले का नाम बदलने से दलितों, पिछड़ों और वंचितों को उनका हक और सम्मान नहीं मिलेगा।