समाचार · मध्य प्रदेश
जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार
INT News14 August 2026 at 05:53 am
खंडवा| जमीन के मामले में धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सौदा करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में फारुख शाह निवासी लक्कड़ बाजार, शाहरुख पिता चांद खां निवासी बापू नगर तथा सिद्दीक पिता मुश्ताक अहमद निवासी बुधवारा बाजार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में वैकुंठ नगर निवासी आयुष चांडक ने जमीन के मामले में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने आरोप लगाया था कि उनकी बड़ियाग्यासुर ग्राम में उनकी जमीन है। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जमीन के फर्जी कागजात तैयार किए।जमीन का सौदा कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया था।