Thursday, 3 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

KMP पर ईको गाड़ी का एक्सीडेंट, 3 की मौत:सोनीपत में अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भागा, 9 घायलों को अस्पताल ले जाया गया

INT News3 September 2026 at 08:11 am

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक ईको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। कार सवार यूपी के पीलीभीत से झज्जर में बाजरा कटाई के लिए जा रहे थे। घायलों की तस्वीरें… पीलीभीत से मजदूरी करने हरियाणा आ रहे थे 12 लोग प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी 12 लोग उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के रहने वाले हैं। ये लोग ठेकेदार के साथ ईको गाड़ी में सवार होकर हरियाणा में झज्जर में बाजरा कटाई के काम के लिए आ रहे थे। आईएमटी के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मजदूरों से भरी ईको जब खरखौदा क्षेत्र में आईएमटी के नजदीक KMP एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल नौ मजदूरों को इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से गंभीर हालत वाले 3 घायलों को रोहतक PGI रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों-घायलों के परिवार को सूचना दी अभी पुलिस की तरफ से मृतकों और घायलों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिवारों को सूचना दे दी है। हादसा किस वाहन से हुआ और टक्कर के वास्तविक कारण क्या रहे, इसकी जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश के साथ पुलिस घटनास्थल के आसपास उपलब्ध साक्ष्यों को भी जुटा रही है।