Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

जम्मू : तवी नदी में फंसे चार बच्चों को पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचाया

INT News4 July 2026 at 07:33 pm

जम्मू, 4 जुलाई। जम्मू में पीर खो मंदिर के पास तवी नदी में नहाने गए चार बच्चों की जान समय रहते बचा ली गई। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से चारों बच्चे बीच धारा में फंस गए थे। सूचना मिलते ही जम्मू पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संयुक्त बचाव अभियान चलाया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।