समाचार · मध्य प्रदेश
खंडवा के अजीत कुमार जैन का इंदौर में देहदान
INT News14 August 2026 at 05:53 am
खंडवा| खंडवा के सेवानिवृत्त शिक्षक अजीत कुमार जैन के निधन के बाद परिजनों ने उनकी इच्छा के अनुसार इंदौर में देहदान और नेत्रदान कराया। पार्थिव देह अरविंदो मेडिकल कॉलेज, इंदौर को सौंप दी गई, ताकि मेडिकल छात्रों के प्रशिक्षण में उपयोग हो सके। लायंस सक्षम नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति संयोजक नारायण बाहेती के अनुसार जैन ने 2 जनवरी 2023 को अपने 83वें जन्मदिन पर देहदान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। इस निर्णय में पत्नी कुसुम जैन, पुत्र आशीष कुमार जैन और पुत्रवधू स्वभ्रता जैन की सहमति शामिल थी। जैन का निधन 12 अगस्त को हुआ।