Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पानीपत में चोरी के तार खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार:बिजली ठेकेदार के घर से चोरी हुए थे बंडल; रकम खर्च

INT News20 August 2026 at 03:40 pm

पानीपत जिले की सीआईए थ्री पुलिस ने मतलौड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार के घर से चोरी हुए तारों के बंडल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जींद जिले के करसिंधु गांव के विकास के रूप में हुई है। प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि रविवार को तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को दरियापुर मोड़ से पहले ही गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों ने चोरी किए गए 5 क्विंटल पुराने बिजली के तार जींद निवासी कबाड़ी विकास को 54 हजार रुपए में बेचे थे। आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने 40 हजार रुपए नकद लिए थे और बाकी उधार रखे थे, जिसमें से ज्यादातर रकम खर्च कर दी गई थी। वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल पिकअप गाड़ी बरामद की थी। सोमवार को पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी विकास की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी कबाड़ी विकास को मतलौड़ा रोड पर गोशाला रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिकअप वैन और 30 किलो तार बरामद हुए। बुधवार को पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुरानी तारों के तीन बंडल उठाए थे मतलौड़ा के वीरेंद्र पुत्र जय सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह बिजली विभाग में ठेकेदार का काम करता है। विभाग द्वारा पोल पर केबल बदलने का काम करता है। उसके घर के आसपास बिजली विभाग का स्क्रैप लोहा और पुरानी तारों के बंडल रखे हुए थे। 29 जुलाई की सुबह जब उन्होंने सामान चेक किया, तो पुरानी तारों के तीन बंडल गायब मिले। तलाश करने पर भी उनका पता नहीं चला, जिसके बाद ठेकेदार वीरेंद्र ने थाना मतलौड़ा में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।