Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नारनौल में धर्मवीर बोले, DDPO के सस्पेंशन पर राजनीति गलत:आरती राव के फैसले का किया बचाव, कहा- अधिकारी काम नहीं करेंगे तो कार्रवाई होगी

INT News4 July 2026 at 05:48 pm

हरियाणा के नारनौल में महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि कुछ लोग अधिकारियों के संस्पेंड करने पर भी राजनीति कर रहे हैं। यह गलत है। यह केवल एक प्रक्रिया है, अगर सरकार इसे नहीं करे तो भी लोग बोलते हैं और कर दिया तो अब बिना वजह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने यहां के डीडीपीओ प्रमोद कुमार देशवाल को देरी से आने तथा कार्यों में कौताही बरतने पर सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद आरती राव के विरोधियों व पूर्व मंत्री के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। मुद्दा लेट आने का नहीं इसी मामले में आरती राव का समर्थन करते हुए सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि देर से सब आते हैं, मैं भी कई बार लेट आता हूं। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा तो काफी बार कार्यक्रमों में देर से पहुंचते थे, मगर मुद्दा देरी से आने का नहीं, सही से काम न करने का है। इसलिए इस पर राजनीति करना गलत है। जी राम जी के बारे में बताया इस मौके पर उन्होंने जी राम जी योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जिला में करीब 500 करोड़ रुपए से विकास कार्य इस योजना से होने हैं। इस योजना से हर बेरोजगार ग्रामीण को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले इस योजना में सही प्रकार से काम नहीं होता था तथा केवल खानापूर्ति की जाती थी, मगर अब इस योजना में सही प्रकार से काम किया जाएगा। वास्तव में वही काम होंगे, जो होने चाहिए। केंद्र की योजनाएं गिनाई उन्होंने केंद्र सरकार की अन्य कई परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से जिला महेंद्रगढ़ के लोगों को काफी लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले किसी ने भी नहीं सोचा था कि जिला महेंद्रगढ़ में इस प्रकार के रोड बन जाएंगे। ये रहे मौजूद इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, नगर परिषद नारनौल की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, भाजपा जिला प्रधान यतेंद्र यादव, पूर्व जिला प्रधान दयाराम यादव, अश्विनी यादव व विकास अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।