Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

संगरूर में 11.5 किलो चूरा पोस्त बरामद:पुलिस ने एक तस्कर गिरफ्तार किया; दूसरा आरोपी मौके से फरार

INT News4 July 2026 at 05:48 pm

संगरूर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव जखेपल के ड्रेन पुल के पास से 11 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, उसका एक साथी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, एएसआई गुरभेज सिंह अपनी टीम के साथ गांव जखेपल के ड्रेन पुल के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने दो व्यक्तियों को एक प्लास्टिक के थैले में कुछ देखते हुए पाया। पुलिस पार्टी को अपनी ओर आता देख एक युवक मौके से भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। आरोपी की हुई पहचान पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव जखेपल निवासी जगतार सिंह उर्फ तोती के रूप में हुई है। फरार हुए युवक की पहचान चोवास निवासी राजदीप सिंह उर्फ बग्गा के तौर पर की गई है। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के थैले से 11 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने जगतार सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और अधिकारियों ने उसे जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। मामले की आगे की जांच चल रही है, जिसमें पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी।