national
वायु अभ्यास 'तरंग शक्ति-2026', विभिन्न देशों के वायुसेना दल आएंगे भारत
INT News22 September 2026 at 11:08 am

नई दिल्ली, 22 सितंबर। भारतीय वायुसेना का प्रमुख बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास 'तरंग शक्ति-2026' एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। यह अभ्यास 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक राजस्थान के वायुसेना स्टेशन जोधपुर में आयोजित किया जाएगा। अभ्यास में भारत के साथ कई देशों की वायु सेनाएं हिस्सा लेंगी और संयुक्त सामरिक अभियानों तथा हवाई युद्धाभ्यास के जरिए अपनी परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगी।