हिसार में मंत्री के कार्यक्रम में बत्ती गुल:नागरिक अस्पताल में 2 बार कट लगा, CMO ने मोबाइल की फ्लैश लाइट में भाषण पढ़ा

Spread the love

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया। हिसार में भी इसको लेकर कार्यक्रम रखा गया, जहां मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक रणधीर पनिहार और पूर्व विधायक अनूप धानक ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज की स्थिति हो गई जब 2 बार लाइट चली गई। मंत्री और विधायक एक दूसरे का मुंह देखने लगे। वहीं जब बत्ती गुल हुई उस समय सीएमओ हिसार सपना गहलावत संबोधन दे रही थी। इसी दौरान सिविल अस्पताल में बत्ती गुल हो गई। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वर्चुअली सीधा पंचकुला से जुड़े हुए थे। दरअसल, सिविल अस्पताल पूरी तरह से हॉटलाइन से जुड़ा हुआ है। बावजूद इसमें बिजली के कट लगते हैं। मंत्री परियोजनाओं का शुभारंभ करने पहुंचे थे
दरअसल, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक जिला नागरिक अस्पताल में स्त्री रोग ओपीडी के पास स्थापित किया गया है, जो महिलाओं की बीमारियों की जांच और काउंसलिंग के लिए है। मंत्री इसका शुभारंभ करने पहुंचे थे। तीन नए हेल्थ सब सेंटर, असरावां हेल्थ सब सेंटर, मोडाखेड़ा हेल्थ सब सेंटर और जाखोद खेड़ा हेल्थ सब सेंटर का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिसमें अमृत फार्मेसी स्टोर और मिल्क पार्लर शामिल हैं। 24 घंटे खुलेगी अमृत फार्मेसी, बजट में था प्रावधान
सिविल अस्पताल में पार्किंग एरिया में वीटा बूथ के पास अमृत फार्मेसी व मिल्क पार्लर के लिए जगह चिह्नित की गई है। फार्मेसी में जहां उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक एवं ब्रांडेड दवाइयां, इंप्लांट्स व उपकरण किफायती और रियायती दरों पर मिलेंगे, वहीं मिल्क पार्लर पर शुद्ध खान-पान की सुविधा भी उपलब्ध होगी। दोनों ही प्रतिष्ठान 24 घंटे सातों दिन (24×7) ओपन रहेंगे, जिससे आपातकालीन मरीजों को काफी लाभ होगा। इस स्टोर को खोलने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा करते हुए वर्ष 2026-2027 के बजट में विशेष प्रावधान किया था, जो अब धरातल पर उतर रहा है।