नोएडा में रूम पार्टनर ने की MBA छात्र की हत्या:हॉस्टल में वारदात, मर्डर के बाद खुद को भी गोली मारी, हालत गंभीर

नोएडा में रूम पार्टनर ने की MBA छात्र की हत्या:हॉस्टल में वारदात, मर्डर के बाद खुद को भी गोली मारी, हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा में मैनेजमेंट के एक छात्र ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली लाइसेंसी पिस्टल से मारी गई है। घायल छात्र को पास के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखे, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्‌ठे किए हैं। पुलिस घटना के सभी एंगल पर जांच कर रही है। मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है। सोमवार रात हॉस्टल में अचानक चली गोली
आगरा के भगवान टॉकीज में रहने वाला देवांश चौहान (23) बीटेक इंस्टीट्यूट से PGDM की पढ़ाई कर रहा है। उसके साथ आंध्र प्रदेश के चिलकुलरी का रहने वाला दीपक कुमार (22) भी MBA की पढ़ाई करता था। दोनों अच्छे दोस्त थे। सोमवार रात 3 से 4 बजे के बीच हॉस्टल में अचानक गोली चल गई। हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड को एक कमरे से कराहने की आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत वार्डन को सूचना दी। वार्डन ने जब कमरे का मुख्य दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वह अंदर से बंद था। इसके बाद पीछे की तरफ सीढ़ी लगाकर लोग बालकनी से अंदर पहुंचे। शीशा तोड़कर दरवाजा खोला गया, तो दोनों छात्र खून से लथपथ पड़े मिले। एक की मौत, दूसरा गंभीर
गोली लगने से दीपक कुमार की मौके पर ही मौत चुकी थी। वहीं, देवांश चौहान खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद हॉस्टल वालों ने पुलिस को सूचना ही। पुलिस ने देवांश को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। देवांश ने दीपक को गोली क्यों मारी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। दोनों अच्छे दोस्त थे
पुलिस की जांच में पता चला है कि देवांश और दीपक अच्छे दोस्त थे। कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस देवांश के ठीक होने पर उसका बयान दर्ज करेगी। देवांश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, दीपक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया- थाना नॉलेज पार्क को सूचना मिली कि आरसीआई विद्या विहार हॉस्टल में 2 छात्र घायल हालत में हैं। पूछताछ में पता चला कि हॉस्टल के गार्ड को एक कमरे से कराहने की आवाज आई।
कमरा अंदर से बंद था। कमरे में 2 छात्र थे, जिनमें से एक मृत और दूसरा घायल था। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एक छात्र ने दूसरे को रिवॉल्वर से गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों के परिवारवालों को बता दिया गया है। आगे की जांच जारी है। ………………………. ये खबर भी पढ़िए- एकतरफा प्यार में महिला को जिंदा जलाया:फर्रुखाबाद में 70% झुलसी, खुद उठी स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंची…मौत फर्रुखाबाद में युवक ने शादीशुदा महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो गए। लोगों ने आग बुझाई। करीब 70% झुलसी महिला खुद उठी और स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंची। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *