गर्ल्स हॉस्टल में देह व्यापार : रैकेट का सरगना है रामगढ़ का रहनेवाला, संचालक को भी मिलता था मोटा कमीशन

गर्ल्स हॉस्टल में देह व्यापार : रैकेट का सरगना है रामगढ़ का रहनेवाला, संचालक को भी मिलता था मोटा कमीशन

रांची में 5 एजेंट रखे गए थे, इसमें एक दूसरे होटल का मैनेजर भी था शामिल रांची पुलिस ने लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए गिरफ्तार 12 आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया। इसमें रैकेट चलाने वाला सरगना रामगढ़ नया सराय निवासी मो. मुजीबुल रहमान व हजारीबाग दारू की रहने वाली उसकी सहयोगी वीणा देवी भी शामिल हैं। इस मामले में लालपुर थाना में कुल 20 आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें गर्ल्स हॉस्टल का संचालक राज कुमार सिंह भी शामिल है, जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। फरार राज कुमार सिंह की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को चौकाने वाली जानकारी मिली है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना मो. मुजीबुल और उसके सहयोगी वीणा देवी को बीआईटी मेसरा के पास से रविवार को देर शाम गिरफ्तार किया था। पुलिस को इनकी गिरफ्तारी के बाद सबसे चौकाने वाली जानकारी यह मिली की रैकेट चलाने वाला सरगना मो. मुजीबुल लालपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के संचालक राज कुमार सिंह को प्रति लड़की प्रति दिन 400 रुपए किराए के रूप में कमीशन देता था। इसके एवज में उसके हॉस्टल में ये लड़कियां रहती थीं। मो. मुजीबुल ने रांची में बना रखे थे कई एजेंट जांच में यह भी बात सामने आई है कि रांची में मो. मुजीबुल ने कई एजेंट बना रखे थे। इनमें कचहरी स्थित होटल साइन राइज का मैनेजर रंजीत, मुनीर, रवि, राहुल और राजन शामिल है। इनके माध्यम से ही इन लड़कियों को पूरे रांची में भेजा जाता था। सभी का कमीशन तय था। ये लोग ग्राहक का सिर्फ लोकेशन लेते थे। फिर उनके पास लड़कियां पहुंच जाती थीं। सभी पेमेंट अॉनलाइन होता था। जानकारी यह मिली की रैकेट चलाने वाला सरगना मो. मुजीबुल लालपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के संचालक राज कुमार सिंह को प्रति लड़की प्रति दिन 400 रुपए किराए के रूप में कमीशन देता था। इसके एवज में उसके हॉस्टल में ये लड़कियां रहती थीं। दो फ्लोर पर कॉलेज की लड़कियां, ग्राउंड फ्लोर पर देह व्यापार वाली पुलिस को जांच में पता चला कि गर्ल्स हास्टल में दो फ्लोर फ़र्स्ट व सेकेंड पर कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां रहती थीं, जबकि ग्राउंड फ्लोर के कमरों में देह व्यापार के लिए लाई गई लड़कियों को रखा जाता था। देह व्यापार के लिए लड़कियों को पश्चिम बंगाल के हुगली, नादिया, खड़गपुर, आसनसोल के वर्धमान, उड़ीसा के केंद्रपाड़ा, बिहार के बेगूसराय और धनबाद के धनसार से लाया जाता था। लड़कियों को कोलकाता का दलाल सुमोन दा उर्फ राजू रैकेट के सरगना मो. मुजीबुल रहमान को भेजता था। रांची में मो. मुजीबुल के साथ एक महिला दलाल वीणा देवी मिलकर लड़कियों को ग्राहकों के पास भेजा करते थे। रांची के अलग अलग होटल व घरों में इन लड़कियों की सप्लाई होती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *