झारखंड में 8 सितंबर तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार को राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार अधिकतम 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे न जाएं मौसम विभाग के मुताबिक 8 सितंबर तक ऐसे ही हालात रहेंगे। सभी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी और वज्रपात से बचने की सलाह दी है। कहा है कि बारिश के दौरान भीगने से बचने के लिए पेड़ के नीचे न जाएं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। सर्वाधिक बारिश लातेहार में दर्ज की गई पिछले 24 घंटे में मानसून सामान्य रहा। कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश 35.5 एमएम लातेहार में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई।
झारखंड में 8 सितंबर तक बारिश से राहत नहीं:आज भी हल्के से मध्यम दर्जे की हो सकती है बरसात, 30-40KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा
