टोल कर्मी ने बारात की स्कार्पियो रोकी:दूल्हे की बहन से मारपीट, गाड़ी लेकर भागा; ग्रामीणों ने किया रोड जाम

टोल कर्मी ने बारात की स्कार्पियो रोकी:दूल्हे की बहन से मारपीट, गाड़ी लेकर भागा; ग्रामीणों ने किया रोड जाम

किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड में अमलझाड़ी टोल प्लाजा पर एक टोल कर्मी की दादागिरी का मामला सामने आया है। बीते देर रात जब गलगलिया से साबोडांगी से दुल्हन की विदाई के बाद लौट रही बारात की स्कॉर्पियो को टोल कर्मी मुन्ना ने रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोल कर्मी ने ड्राइवर और दूल्हे की बहन के साथ मारपीट की। उन्हें गाड़ी से उतारकर वह स्कॉर्पियो लेकर भागने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह गाड़ी को रोक लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आधे घंटे तक यातायात रहा बाधित ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर ठाकुरगंज, पाठामारी और सुखानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी टोल कर्मी मुन्ना फरार हो गया। ठाकुरगंज के अपर थानाध्यक्ष संजय सिंह और एसडीपीओ 2 मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि, इससे पहले भी इस टोल प्लाजा पर वाहन चालकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *