मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के चौर दीगर जगतपुर मौजा में एक दुखद घटना सामने आई। रविवार को मछली पकड़ने के दौरान मनोज चौधरी (37) की डूबने से मौत हो गई। मनोज सारोबाग बोखरा गांव निवासी सुशील चौधरी का बेटा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनोज मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद मछुआरों ने उसे बचाने का प्रयास किया। कुछ देर की खोजबीन के बाद उनका शव बाहर निकाला गया। मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया शव सूचना मिलते ही धरहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष बंटी कुमारी के निर्देश पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, मनोज मिलनसार और मेहनती स्वभाव के व्यक्ति थे। उसकी असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुंगेर में मछली पकड़ने समय डूबने से एक की मौत:गहरे पानी में चला गया था, मछुआरों ने की बचाने की कोशिश
