मधुबनी के मधेपुर प्रखंड के खरिक गांव में रविवार को जन सुराज द्वारा बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 39 फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी की संभावित प्रत्याशी अनिता जैलेनदर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सभा की अध्यक्षता मधेपुर प्रखंड संयोजक राघव कर्ण ने की। सभा को संबोधित करते हुए मनीष झा ने कहा कि, ‘यह बदलाव यात्रा बिहार की स्थिति सुधारने के लिए चलाई जा रही है।’ उन्होंने बताया कि, ‘आजादी के 75 साल बाद भी बिहार पलायन, बेरोजगारी और अशिक्षा से जूझ रहा है।’ अभियान के 5 प्रमुख लक्ष्य प्रशांत किशोर के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के 5 प्रमुख लक्ष्य हैं। इनमें पलायन रोकना, वृद्धजनों को सम्मानजनक पेंशन देना और महिलाओं को 4% ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराना शामिल है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार और व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाना भी इसका हिस्सा है। ‘शिक्षा व्यवस्था बहुत कमजोर’ प्रखंड संयोजक राघव कर्ण ने कहा कि, ‘आज शिक्षा व्यवस्था बहुत कमजोर हो चुकी है। विद्यालयों में पढ़ाई के बजाय सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। शिक्षा के अभाव में बिहार के युवाओं को मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। यहां की अधिकांश फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। इससे रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं।’ ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घबराए’ अनिता जैलेनदर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशांत किशोर की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घबराए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता पूरी तरह बदलाव चाहती है। आने वाले समय में जनता जन सुराज को समर्थन देकर एक नया बिहार बनाएगी। ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता हुए शामिल सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर मधेपुर प्रखंड अध्यक्ष बोल बम झा, मनीष मोहन झा, सुमित झा, महेश महान, संतोष सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जन सुराज के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से बताया। उन्होंने जनता से इसमें भागीदारी का आह्वान किया।
मधुबनी में जन सुराज की बिहार बदलाव सभा:संभावित प्रत्याशी अनिता जैलेनदर बोली- ‘प्रशांत किशोर की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घबराए’
