मधेपुरा के बाबा नगरी सिंहेश्वर में इस बार गणेश महोत्सव मुंबई की तर्ज पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। 26 अगस्त से शुरू होने वाले दस दिवसीय आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। आयोजन समिति के अनुसार इस बार 60 फीट ऊंचा भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल में 15 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा रिद्धि-सिद्धि के साथ विराजमान होंगी। पंडाल निर्माण और मूर्ति स्थापना का कार्य बंगाल से आए अनुभवी कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। भक्तों की आस्था और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। 600 श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था उत्तर भारत के नामी कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। वहीं हर शाम भक्ति संगीत और पारंपरिक नृत्य से वातावरण भक्तिमय होगा। पंडाल में प्रतिदिन 500 से 600 श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आकर्षक सजावट, आधुनिक लाइटिंग, स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट आयोजन स्थल राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सहयोग कर रहा है। महोत्सव के अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सजे-धजे वाहन, बैंड-बाजे, डीजे और पारंपरिक नृत्य दल शामिल होंगे। आकर्षक झांकियां भी यात्रा का मुख्य आकर्षण होंगी। गणेश महोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है, लेकिन इस बार इसे पहले से कहीं अधिक भव्य और यादगार रूप देने की तैयारी है।
15 फीट ऊंची बनाई गई गणपति की मूर्ति:मधेपुरा में मुंबई स्टाइल में गणेश महोत्सव, रामलीला का होगा मंचन
