ऋषिकेश के गोवा बीच पर अजब नज़ारा! विदेशी गंगा किनारे ध्यान में लीन, भारतीय मौज-मस्ती में मग्न

Spread the love

ऋषिकेश का गोवा बीच इन दिनों खास चर्चा में है, जहां एक ही जगह दो अलग-अलग नज़ारे देखने को मिलते हैं. एक तरफ विदेशी पर्यटक गंगा किनारे शांति से योग और ध्यान में लीन रहते हैं, जबकि दूसरी तरफ भारतीय पर्यटक इसे मस्ती और पिकनिक स्पॉट की तरह एंजॉय करते नजर आते हैं. बढ़ती लोकप्रियता और सोशल मीडिया के कारण यहां पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे आध्यात्मिक सुकून और मनोरंजन का अनोखा संगम दिखाई देता है.