हरियाणा के हिसार में पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का काफिला रोकने के मामले में कंट्रोवर्सी बढ़ गई है। मामले में दुष्यंत चौटाला ने हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी है। दुष्यंत चौटाला ने शिकायत में आरोप लगाया कि SP ऑफिस जाते समय हिसार के सब्जी मंडी पुल पर सीआईए इंचार्ज पवन कुमार ने गाड़ी आगे अड़ाई और वैपन दिखाकर धमकाया। इतना ही नहीं गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी किया। दुष्यंत का कहना है कि इसमें एसपी सिक्योरिटी इंचार्ज अमरजीत की भी मिलीभगत है। दुष्यंत ने मामले में दोनों पर कार्रवाई की मांग की। इसी को लेकर आज चंडीगढ़ में दुष्यंत चौटाला ने प्रेस कान्फ्रेंस भी बुलाई है। वहीं, सीआईए इंचार्ज पवन कुमार ने भी अर्बन एस्टेट थाने में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं इस पूरे मामले की जांच डीएसपी कवलजीत को सौंपी गई है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
पूर्व डिप्टी CM का काफिला रोकने पर बढ़ी कंट्रोवर्सी:दुष्यंत चौटाला बोले- वैपन दिखाकर धमकाया; CIA इंचार्ज ने दोनों भाइयों को बनाया आरोपी
