रेवाड़ी शहर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर गांव कुभांवास स्टेशन और शिव मंदिर के बीच हादसा हुआ। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोई दस्तावेज नहीं होने के चलते मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस जीआरपी थाने से जांच अधिकारी एसआई सतपाल ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। दिल्ली से रेवाड़ी आ रही ट्रेन नंबर 54085 से कुंभावास स्टेशन और शिव मंदिर के बीच यह हादसा हुआ। तलाशी के दौरान मृतक के पास किसी प्रकार कोई दस्तावेज नहीं मिला। आसपास पता करने पर भी कोई पहचान नहीं हो पाई। आसपास के पुलिस थानों और सरपंचों को इसकी सूचना दे दी गई है। अस्पताल के शवगृह में रखवाई डेडबॉडी उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रख दिया गया है। मृतक युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के सिर में हल्के बाल, दाढ़ी, गले ने सफेद टीशर्ट जिस पर अंग्रेजी में abererodnbia लिखा है। जींस पैंट स्काई ब्ल्यू फैशन वियर, काली हवाई चप्पल, हाथ में लोहे का कड़ा पहने है। पहचान के बाद ही मौत के वास्वतिक कारण सामने आ पाएंगे।
रेवाड़ी में ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत:कुंभावास स्टेशन के पास हादसा; नहीं हो पाई पहचान
