नारनौल में बेटे ने मां और बहन को पीटा:पारिवारिक विवाद, दोनों को घर ने निकाला; ससुरालियों ने बनाई वीडियो

Spread the love

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के समीप स्थित निवाज नगर में पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर अपनी मां और बहन के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। घायल मां राजबाला और उनकी बेटी रवीना को इलाज के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मां-बेटी की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। पीड़ितों के अनुसार, वे दोनों अपने निजी मकान में रह रही थी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। रवीना के मुताबिक, उनके भाई द्वारा भेजे गए चार-पांच नोटिस घर पर पहुंचे थे। जबरन घर में घुसा वह नोटिस पढ़ ही रही थी कि कुछ ही देर में उनका भाई कृष्ण कुमार अपने ससुराल पक्ष के करीब छह लोगों के साथ घर में जबरन घुस आया। आरोप है कि उसके साथ उसकी पत्नी अक्षिता, साली, साढ़ू और अन्य लोग भी थे, जो अंदर आते ही वीडियो बनाने लगे। कमरे में ले जाकर पीटा रवीना का कहना है कि आरोपियों ने आते ही उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें कमरे के अंदर ले जाकर पीटा और बाहर निकलने नहीं दिया गया। बाद में मां-बेटी दोनों को घर से बाहर निकाल दिया गया। उनका आरोप है कि हर बार की तरह इस बार भी पहले फोन छीना गया, ताकि वे किसी से संपर्क न कर सकें और न ही पुलिस को सूचना दे सकें। बेटी को दबोचकर रखा मां राजबाला ने बताया कि घटना के समय वह स्नान कर कपड़े पहन रही थी। जब वह बाहर आईं, तो देखा कि उनकी बेटी को दबोचकर रखा गया है। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और बाल पकड़कर उन्हें घसीटते हुए अधूरे कपड़ों में ही घर से बाहर निकाल दिया। बाद में उन्होंने पड़ोस से साड़ी लेकर खुद को ढका। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके गहने और अन्य सामान भी छीन लिए गए। पहले भी कर चुका मारपीट राजबाला का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी बेटा पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुका है और उन्हें घर से बेदखल करने का दबाव बना रहा है। उन्होंने बताया कि पहले गुरुग्राम में भी उनके साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाला गया था। साथ ही आरोप है कि आरोपी अपने पिता को भी पहले ही मारपीट कर घर से बाहर कर चुका है। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मां-बेटी ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।