छुट्‌टी के दिन भी खुला हरियाणा महिला आयोग का ऑफिस:मासूम शर्मा के आने का इंतजार; हरियाणवी सिंगर कह चुके- अभी बिजी हूं

Spread the love

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक कार्यक्रम में मां-बहन की गालियां देने के मामले में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की आज हरियाणा महिला आयोग में पेशी है। इसको देखते हुए आयोग का छुट्‌टी के दिन भी ऑफिस खुला हुआ है। दोपहर ढाई बजे तक आयोग मासूम शर्मा का इंतजार करेगा। हालांकि एक दिन पहले चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कह चुके हैं, वह राज्य महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अभी बिजी चल रहा हूं। इसे लेकर आयोग को ईमेल के जरिए सूचना दे दी है। देहरादून में स्टेज पर गाली देने के मामले में माफी मांग चुका हूं। यहां पढ़िए पूरा मामला… बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान गायक मासूम शर्मा द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। जिसके बाद मामला हरियाणा राज्य महिला आयोग तक पहुंचा। मामले पर संज्ञान लेते हुए आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इसे काफी गंभीरता से लिया है और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला आयोग ने साफ तौर पर कहा कि महिलाओं की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह की भाषा या व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग ने गायक मासूम शर्मा को 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे पंचकूला स्थित महिला आयोग के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। दून विवाद पर मांग चुके माफी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए स्टेज विवाद पर मासूम शर्मा चंडीगढ़ में माफी मांग चुके हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि अब तक मेरे दिमाग में टेंशन है। इसके बाद माफी भी मांग ली। मेरी तरफ बिना मतलब का तीर आ गया। उस दिन बदमाश ने भाई को कॉल कर कहा था कि मासूम का 20-25 करोड़ रुपए का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। 5 दिन पहले देहरादून में हो चुकी FIR देहरादून में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ 5 दिन पहले ही पुलिस ने मामला दर्ज कर चुकी है। डालनवाला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 296 (अश्लील कृत्य और गाने), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान), धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द या कृत्य) और धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ये मामला सत्यम शिवम छात्र संगठन (डीएवी कॉलेज) के छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने सिंगर को नोटिस जारी कर दिया था। उनसे 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा था। अब पढ़िए मासूम ने दून में स्टेज से क्या कहा… मासूम उत्तराखंड के देहरादून में DAV कॉलेज में शो करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में सीएम धामी भी पहुंचे थे। धामी की एंट्री के वक्त दोनों ही एक दूसरे का हाथ ऊपर उठाते भी नजर आए। वहीं मासूम के करीबी माने जाने वाले खानपुर सीट से विधायक उमेश कुमार भी मंच पर ही मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मासूम ने अपने कई हिट गाने गाए। वहीं शो खत्म होने के बाद वो भड़क गए। उन्होंने मंच से ही उस युवक को गालियां देनी और चैलेंज देना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें विधायक उमेश कुमार उन्हें रोकते हुए भी दिख रहे हैं लेकिन मासूम काफी गुस्से में थे और उन्होंने कहा- देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरे में दम है तो यहां आ, हयात छोड़ यहां आ और टाइम देख के आ। इस दौरान मासूम ने मंच से ही गालियां भी दी। साथ ही उन्होंने कहा- बेटे तेरा नाम डिस्क्लोज नहीं करूंगा, तो तू बर्बाद हो जाएगा। सोशल मीडिया पर ट्रोल, माफी मांगी कार्यक्रम में मासूम शर्मा की गाली देने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और वो ट्रोलिंग का शिकार हुए तो उन्होंने एक वीडियो जारी कर मांगी। उन्होंने पूरा वाकया बताते हुए कहा कि रात को बदमाश उनके होटल के चक्कर काट रहा था पूरी टीम सोई नहीं थी और उनके चाचा के लड़के को भी उल्टा सीधा बोला गया था, जिसके कारण वो परेशान थे। उन्होंने आगे कहा- अगर किसी भाई बहन की भवना को ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए क्षमा प्राथी हूं।