कैथल जिले के गांव जाखोली में सड़क हादसे में करीब 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर अपने किसी जरूरी काम से सफीदों गया था। जब वापस लौट रहा था और गांव जाखोली के पास पहुंचा, तो अज्ञात कार के ड्राइवर ने उनको टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने जैसे ही हादसे को देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। तितरम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोस्त के साथ गया था सफीदों मृतक युवक के दोस्त फ्रांस वाला निवासी सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कल वे दोनों बाइक पर सवार होकर सफीदों गए थे। वहां से अपने काम पूरा करके वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव से जाखोली के पास पहुंचे, तो अज्ञात कार के ड्राइवर ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राहुल को काफी चोटें आई। बाद में उन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि राहुल के परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस तितरम थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कैथल सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:कार ने मारी टक्कर; दोस्त के साथ सफीदों से लौटते वक्त एक्सीडेंट
