गुरुग्राम में शिखर धवन ने मैरिज रजिस्टर्ड कराई:पत्नी सोफी शाइन संग डॉक्यूमेंट साइन किए, पंडित- फैमिली मेंबर मौजूद रहे

Spread the love

पूर्व इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन ने बुधवार को गुरुग्राम पहुंचकर मैरिज रजिस्ट्रड करा ली। पत्नी सोफी साइन के साथ ऑफिस पहुंचकर शिखर ने मैरिज डॉक्यूमेंट साइन किए। इस दौरान शिखर के फैमिली मेंबर और पंडित भी मौजूद रहे। मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में शिखर डार्क ब्लू टीशर्ट और सोफी लाइट स्काई ब्लू कलर का टॉप पहने नजर आईं। पत्नी के डॉक्यूमेंट साइन करने के दौरान पीछे से एक व्यक्ति ने मजाकिया अंदाज में कहा- पंडित का फोटो आ रहा है, या नहीं। दोनों ने 21 फरवरी को दिल्ली NCR में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वे ‘मौजा ही मौजा’ सॉन्ग पर डांस करते दिखे थे। शिखर ने 12 जनवरी को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी के साथ सगाई की थी। इस खबर को अपडेट कर रहे है…