यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की ANSWER-KEY जारी:बोर्ड बोला- 23 जून तक आपत्ति दर्ज कराएं; 32,679 पदों पर होगी भर्ती

Spread the love

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की सभी 6 पालियों की आंसर-की जारी कर दी गई है। अगर आपको किसी सवाल या उत्तर पर शक है, तो निर्धारित समय सीमा में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ये सभी दस्तावेज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। UPPRPB ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in की जानकारी पर ही भरोसा करें। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर परीक्षा तिथि एवं पाली का चयन करके प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं। 8 से 10 जून तक हुई थी परीक्षा कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को हुई थी। तीनों दिन परीक्षा 2 पालियों में हुई थी। इस तरह कुल 6 पालियों में परीक्षा हुई थी। अब सभी पालियों के प्रश्न पत्र और संबंधित उत्तर कुंजी आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। 23 जून तक दर्ज कराई जा सकती हैं आपत्तियां बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उम्मीदवार 20 से 23 जून की मध्यरात्रि तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। साक्ष्य के साथ देनी होगी आपत्ति आपत्ति दर्ज कराने के दौरान अभ्यर्थियों को संबंधित प्रश्न या उत्तर के समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करना जरूरी होगा। इसके लिए प्रासंगिक पाठ्यपुस्तक, आधिकारिक स्रोत या अन्य मान्य संदर्भ अपलोड करने होंगे। बिना प्रमाण वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार, आपत्तियों की जांच विशेषज्ञ पैनल करेगा। अगर किसी प्रश्न या उत्तर में गलती पाई जाती है, तो संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। जरूरी होने पर अभ्यर्थियों के अंक भी संशोधित किए जा सकते हैं। अब भर्ती के बारे में जानिए…
31 दिसंबर की शाम योगी सरकार ने 32,679 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इनमें सिविल पुलिस के अलावा PAC, विशेष सुरक्षा बल (SSF), महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर तक के पद शामिल थे। सिविल पुलिस में 10,469 पदों पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। जबकि PAC में पुरुषों के लिए 15,131 पद खाली हैं। UP SSF में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1341 वैकेंसी है। परीक्षा तीन दिन (8, 9 और 10 जून) को आयोजित की गई थी। जिसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 1183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 7 स्लाइड्स में देखिए कहां कितने पदों पर भर्ती होगी… ————————– ये खबर भी पढ़ें- अखिलेश के 37 सांसदों से सवाल- क्या सपा टूट रही, 16 ने फोन नहीं उठाया, 21 में ज्यादातर बोले- जो चोर होगा, वही जाएगा ओपी राजभर ने दावा किया है कि सपा में टूट होने वाली है। इस दावे की सच्चाई जानने के लिए दैनिक भास्कर ने सपा के सभी 37 सांसदों से बात की। 16 सांसदों ने फोन नहीं उठाया, जबकि 21 सांसदों से बातचीत हुई। उनसे दो सवाल पूछे गए। पहला- राजभर के दावे में कितना दम है? दूसरा- क्या आप सपा से नाराज हैं? पढ़ें पूरी खबर