170 साल पहले कैसा दिखता था केदारनाथ और हिमालय? देहरादून में लगी अनोखी प्रदर्शनी, जर्मनी से आईं ऐतिहासिक तस्वीरें

Spread the love

Dehradun News: क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आज से 170 साल पहले हमारा हिमालय और केदारनाथ धाम कैसा दिखता था. जब न एचडी कैमरे थे और न ही ड्रोन, तब जर्मन वैज्ञानिकों ने हिमालय की खूबसूरती को अपनी तस्वीरों और स्केच में कैद किया था. देहरादून के दून पुस्तकालय में लगी एक अनोखी प्रदर्शनी आपको सीधे 1855 के दौर में ले जाएगी. यहां आप करीब पौने दो सौ साल पुराने केदारनाथ, बदरीनाथ और कश्मीर घाटी के उन दुर्लभ नजारों को देख सकते हैं, जो अब इतिहास के पन्नों में ही सिमट कर रह गए हैं.