महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरी:30-40 लोगों के दबे होने की आशंका; शनिवार को दर्शन करने भीड़ उमड़ी थी

Spread the love

महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान जी के मारुति मंदिर के हॉल की छत गिर गई। हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों की मौत होने की खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए भीड़ थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल बचाव अभियान चला रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की तस्वीरें…
यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…