Sunday, 12 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

वृक्षारोपण अभियान के तहत ब्रजेश पाठक ने लगाया पौधा, बोले- यूपी को हरित प्रदेश बनाने में हर नागरिक दे योगदान

INT News12 July 2026 at 12:54 pm

बाराबंकी, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण किया और लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं और अपनी मां के नाम एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पेड़ की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है।