Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हरियाणा में मानसून की बेरुखी, 23% कम बरसात:9 शहरों में तापमान 35°C के पार, 7 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; फरीदाबाद सबसे गर्म

INT News22 September 2026 at 06:32 am

हरियाणा में मानसून की विदाई के बीच मौसम लगातार बदल रहा है। एक तरफ जहां रात और सुबह के समय न्यूनतम तापमान गिरने से हल्की ठंडक और गुलाबी अहसास होने लगा है, वहीं दिन में धूप खिलने से पारा एक बार फिर 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 9 शहरों में तापमान 35°C या उससे ऊपर दर्ज किया गया। राज्य में औसतन अधिकतम तापमान में 0.1°C की वृद्धि दर्ज की गई है। फरीदाबाद 36.5°C तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं हिसार के बालसमंद क्षेत्र में सबसे कम 22.1°C तापमान दर्ज किया गया है। एंटीसाइक्लोन बनने से बदलेगी हवा कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसूनी हवाओं की वापसी शुरू हो चुकी है। राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोन बनने से हवाओं की दिशा पुरवाई से बदलकर पश्चिमी होने की संभावना है। इसके असर से मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा दक्षिण की ओर मध्य भारत की तरफ खिसकेगी, जिससे हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी और मानसून की जल्द विदाई होगी। मानसून का 7 साल का रिकॉर्ड टूटा इस बार मानसून हरियाणा में काफी निराशाजनक रहा है। 1 जून से 21 सितंबर तक हरियाणा में 317.5 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 23% कम है। इससे पहले 2019 में 42% कम बारिश हुई थी। 2001 से 2026 तक के 26 सालों में 19वीं बार कम बारिश हुई है। केवल 7 बार ही सामान्य या उससे अधिक वर्षा दर्ज की गई। जींद (-58%), सिरसा (-53%), कैथल (-49%), अंबाला (-49%), रोहतक (-47%) में सबसे कम बारिश दर्ज की गई। वहीं पलवल में ही सामान्य से +22% अधिक बारिश हुई है।