Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

थार तेज स्पीड में बिजली के खंभे से टरकाई VIDEO:फरीदाबाद के 4-5 चौक स्थित हुआ हादसा, ड्राइवर कार सहित फरार, टक्कर से निकलीं चिंगारियां

INT News22 September 2026 at 06:52 am

फरीदाबाद बडखल एनआईटी 4 -5 नंबर चौक स्थित मीट मार्केट के पास रविवार की देर रात तेज रफ्तार थार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा कई हिस्सों में टूट गया। हादसे के बाद थार चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला थाना एसजीएम नगर थाना क्षेत्र का है। दुकानदार के मुताबिक शराब के नशे में था चालक स्थानीय मोबाइल दुकानदार रोहित के मुताबिक हादसा देर रात हुआ। उस समय बाजार की सभी दुकानें बंद थीं। उन्होंने बताया कि चिमनी बाई धर्मशाला की तरफ से तेज रफ्तार में थार आ रही थी। आशंका है कि चालक शराब के नशे में था और अचानक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद थार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद तार टूटीं, मीटर भी नीचे गिरे टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा टूटने के साथ ही उस पर लगी बिजली की तारें भी टूट गईं। खंभे पर लगे बिजली के मीटर भी टूटकर नीचे गिर गए। हालांकि बिजली की तार टूटने के बाद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मीटर और बिजली व्यवस्था को ठीक किया। टक्कर के बाद चारों तरफ फैलीं चिंगारियां प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थार के बिजली के खंभे से टकराते ही चारों तरफ चिंगारियां फैल गईं। अचानक हुई तेज आवाज और चिंगारियों को देखकर सड़क से गुजर रहे लोग सहम गए। देर रात का समय होने के कारण मौके पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। शिकायत नहीं मिलने से चालक की पहचान नहीं पुलिस के मुताबिक अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके चलते थार के चालक और मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।